ऊना में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटडी स्कूल के चार छात्र

जिला सिरमौर की तहसील पौंटा साहिब की पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के चार  खिलाड़ियों का सिलेक्शन पिछले सप्ताह संपन्न

Oct 12, 2024 - 21:40
 0  47
ऊना में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटडी स्कूल के चार छात्र
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    12-10-2024

जिला सिरमौर की तहसील पौंटा साहिब की पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के चार  खिलाड़ियों का सिलेक्शन पिछले सप्ताह संपन्न हुई। कोटडी व्यास स्कूल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने तीन मैच सेमीफाइनल तक जीते जिसके बलबूते पर इनका  सिलेक्शन स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ। 

खिलाड़ियों मे पीयूष व गौरव डंगवाल पुत्र राजिंदर डंगवाल उपरली कोटडी, नमन शाह पुत्र सूरज सैणवाला, हिमेश चौधरी पुत्र मुलख राज कोटडी से है ये खिलाडी 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय विक्रम बाग स्कूल मे कोच हुकम शर्मा व धर्मेंद्र चौधरी से खेल की बर्रिकिया सिख रहे है। 

इसके उपरांत स्टेट प्रतियोगिता जो की ऊना जिला के बॉयज स्कूल ऊना मे 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होंगी जिसमे ये सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे!इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल व स्टॉप व एसएससी ने इन खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को बधाई  दी है   जैसा की विदित है पियूष डंगवाल पिछले 2 वर्षों से स्टेट खेल रहा है। 

इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार एसएमसी अध्यक्ष मानसिंह मेंबर मूलक राज, राजकुमार, वीणा देवी, सुमन, कश्मीर कौर, विद्या देवी, पवन कुमार, सोमी देवी एस ऍम सी अध्यक्ष प्राइमरी स्कूल कोटडी व्यास मे कहा कि हमारे स्कूल की उपलब्धियां स्पोर्ट्स के क्षेत्र में हमेशा याद रखने वाली है स्पोर्ट्स के क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में हमारे स्कूल की एक अलग ही पहचान बन गई है स.

एसएमसी अध्यक्ष और पंचायत प्रधान  ने अभिभावको और विशेष तौर पर इनको तैयार करने के लिए उनके कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष बधाई दी हैँ ! ये शिक्षक इंटरनेशनल एक्सपउज़र  टूर सिंगापूर भी इसी वर्ष करके लौटे हैँ जिसका फायदा हमारे बच्चो को मिल रहा हैं हमें गर्व हैँ हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शनी स्कूल के लिए जिला स्टेट  पर कर रहे है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow