पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से 29 वर्षीय नायक पुष्पेंद्र असम में बलिदान,क्षेत्र में शोक की लहर
सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी असम में बलिदान हो गए हैं। सूचना मिलते ही थैमगारंग और समूचे जिला किन्नौर शोक की लहर

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर 15-07-2025
सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी असम में बलिदान हो गए हैं। सूचना मिलते ही थैमगारंग और समूचे जिला किन्नौर शोक की लहर है। नायक पुष्पेंद्र की बलिदान होने की सूचना सोमवार देर शाम सेना की ओर से परिजनों की मिली।
जानकारी के अनुसार 29 साल के नायक पुष्पेंद्र असम में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तेज हवाओं के चलते पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान हो गए। पंचायत थैमगारंग की प्रधान मनोहर देवी और उपप्रधान दीप कुमार ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र की पार्थिव देह असम से दिल्ली और वहां से चंडीगढ़ लाई जाएगी।
इसके बाद चंडीगढ़ से सेना के वाहन से पैतृक गांव थैमगारंग पहुंचाया जाएगा। इसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र, माता सरला, पत्नी कीर्ति नेगी और बेटे एतिक (छह साल) को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण सांत्वना दे रहे हैं।
What's Your Reaction?






