प्रदेश में अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ शुरू होगा व्यापार,विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी  

प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला दर्रा से चीन के साथ व्यापार के लिए विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू हो जाएगा

Dec 16, 2025 - 12:22
Dec 16, 2025 - 13:25
 0  27
प्रदेश में अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ शुरू होगा व्यापार,विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    16-12-2025

प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला दर्रा से चीन के साथ व्यापार के लिए विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू हो जाएगा।

किन्नौर प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिपकी-ला व्यापार प्राधिकरण से संबंधित विभागों और हितधारकों की एक बैठक हुई। 

इसमें शिपकी-ला–नमगिया क्षेत्र में सड़क संपर्क, सुरक्षा व्यवस्था, सीमा शुल्क, चिकित्सा एवं आपात सेवाएं, व्यापारियों का पंजीकरण और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

उपायुक्त डॉ. अमित ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भारत- तिब्बत सीमा पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी। व्यापारियों का पंजीकरण तहसीलदार पूह करेंगे। केवल सत्यापित एवं अनुमोदित व्यापारियों को ही व्यापार के पास जारी किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पूर्व व्यापार रिकॉर्ड (यदि उपलब्ध हो) और पासपोर्ट आकार के फोटो देने होंगे। आयात-निर्यात केवल भारत सरकार की ओर से अधिसूचित वस्तुओं तक सीमित रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow