सीएम सुक्खू की अगुवाई में चिट्टे के खिलाफ हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन का आयोजन

हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू की अगुवाई में मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मेगा वॉकथॉन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभागिता की

Dec 16, 2025 - 13:14
 0  28
सीएम सुक्खू की अगुवाई में चिट्टे के खिलाफ हमीरपुर में  मेगा वॉकथॉन का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    16-12-2025

हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू की अगुवाई में मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मेगा वॉकथॉन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभागिता की। सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मेगा वॉकथॉन का शुभारंभ किया। 

इस दाैरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। वॉकथॉन आरंभ होने से पहले पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा 'हॉरमनी ऑफ पाइन्स' के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त हुई। जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा और सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow