दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत जबकि आठ अन्य घायल 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया की वेलकम थाने की पुलिस को एक चार मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली

Jul 12, 2025 - 16:48
 0  39
दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत जबकि आठ अन्य घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     12-07-2025

उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया की वेलकम थाने की पुलिस को एक चार मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दमकल कर्मी और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे।  घटना स्थल से आठ घायल लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सात लोगों को जेपीसी अस्पताल में जबकि एक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मतलूब (50) और उसकी पत्नी राबिया (46) के रूप में हुई है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक राहत बचाव अभियान जारी था। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow