दलाई लामा जी के जीवन से सीख लेकर व्यक्तित्व निर्माण करने की जरुरत : राजस्व मंत्री 

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग स्थित पुलिस लाइन के समीप छोसखोरलिंग बौद्ध मंदिर में बौद्ध धर्म के 14वें परम पावन दलाई लामा जी के 90वें जन्मोत्सव एवं करुणा वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बौद्ध धर्म व भोटी भाषा के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है

Jul 6, 2025 - 19:08
 0  33
दलाई लामा जी के जीवन से सीख लेकर व्यक्तित्व निर्माण करने की जरुरत : राजस्व मंत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ   06-07-2025
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग स्थित पुलिस लाइन के समीप छोसखोरलिंग बौद्ध मंदिर में बौद्ध धर्म के 14वें परम पावन दलाई लामा जी के 90वें जन्मोत्सव एवं करुणा वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बौद्ध धर्म व भोटी भाषा के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में भावी पीढ़ी को बौद्ध धर्म के बारे में जागरूक किया जा सके और वे अपनी समृद्ध संस्कृति पर गर्व महसूस कर सकें। 
जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में मेलों के आयोजन पर बल दिया जा रहा है ताकि लोगों में आपसी भाईचारा, रीति-रिवाज एवं भावनात्मक सम्बन्धों पर विशेष ध्यान दिया जा सके और आधुनिक युग में तनाव मुक्त जीवनशैली के महत्व को प्राथमिकता मिले तथा चरित्र निर्माण के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि माननीय दलाई लामा जी ने बौद्ध धर्म की पहचान विश्व पटल में रेखांकित की है तथा उनके अथक प्रयासों से तिब्बती मूल के लोगों ने अलग पहचान बनाई है और बौद्ध धर्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया वे धर्मगुरु दलाई लामा जी की जीवनी से प्रेरणा लें और कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करें तथा बौद्ध धर्म की रचनाओं से प्रेरणा लें और व्यक्तित्व निर्माण की और अग्रसर होकर अपना जीवन स्तर बेहतर बनाएं। 
जगत सिंह नेगी ने उपस्थित लामागण से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार करें तथा बौद्ध धर्म की भोटी भाषा में लिखी किताबों का अनुवाद सरल भाषा में करें ताकि हर वर्ग के लोगों को बौद्ध धर्म में रुचि उत्पन्न हो सके। इसके उपरांत स्थानीय महिला मंडलों एवं स्कूली बच्चों ने किन्नौरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया और समा बांधा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, बौद्ध धर्म के विचारक डॉ. रोशन लाल नेगी, युवारंगी ग्राम पंचायत की प्रधान गंगा देवी सहित अन्य लामा गण उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow