ऑपरेशन सिंदूर में महत्त्वपूर्ण साबित हुई ब्रह्मोस मिसाइल,एक दर्जन से ज्यादा देशों ने दिखाई इसमें रुचि : रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में महत्त्वपूर्ण साबित हुई और तब से एक दर्जन से ज्यादा देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। राजनाथ सिंह ने यह बात लखनऊ में एक कार्यक्रम में कही

Jul 14, 2025 - 13:23
Jul 14, 2025 - 13:27
 0  6
ऑपरेशन सिंदूर में महत्त्वपूर्ण साबित हुई ब्रह्मोस मिसाइल,एक दर्जन से ज्यादा देशों ने दिखाई इसमें रुचि : रक्षा मंत्री 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    14-07-2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर में महत्त्वपूर्ण साबित हुई और तब से एक दर्जन से ज्यादा देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। राजनाथ सिंह ने यह बात लखनऊ में एक कार्यक्रम में कही, जहां उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक डाक टिकट जारी किया। 

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरस्पेस इंटीग्रेशन और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया था। आपने देखा होगा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिखाया है और इतना ही नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल के इस चमत्कार के बाद दुनिया के लगभग 14-15 देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ से भी निर्यात की जाएगी। मेरा मानना है कि यह सुविधा रक्षा क्षेत्र में हमारे देश की आत्मनिर्भरता को मज़बूत करेगी और साथ ही रोजग़ार भी पैदा करेगी। मेरा प्रयास है कि यहां और भी उद्योग आएं, ताकि लखनऊ के साथ-साथ राज्य का भी तेजी से विकास हो।

मंत्री ने दावा किया कि मजबूत कानून-व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचे के बल पर उत्तर प्रदेश ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डा, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज, ये सभी विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। लखनऊ से लोकसभा सांसद सिंह ने कहा कि चंद्रभानु गुप्ता ने स्वतंत्रता आंदोलन में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow