NHAI अधिकारीयों पर तुरन्त एफआईआर दर्ज करें पुलिस , मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एसपी सोलन को दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश में NHAI फोरलेन का कार्य जहां जोरों से चल रहा है वहीं इस कार्य के चलते कई लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ रहा है। फोरलेन को लेकर हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी मोर्चा खोला है ओर प्रदेश भर में मुहिम शुरू की है और इस मुहीम के साथ फोरलेन प्रभावित जुड़ने लगे है। शुक्रवार को सोलन के जाबली के फोरलेन निर्माण के चलते बेघर हुए लोग मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिलने सचिवालय पहुचे ओर भावुक हो कर अपनी पीड़ा बताई, साथ ही  नेशनल हाइवे द्वारा कोई सुनवाई न करने और पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने के आरोप लगाए

Jul 18, 2025 - 19:45
Jul 18, 2025 - 20:04
 0  53
NHAI अधिकारीयों पर तुरन्त एफआईआर दर्ज करें पुलिस , मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एसपी सोलन को दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-07-2025
हिमाचल प्रदेश में NHAI फोरलेन का कार्य जहां जोरों से चल रहा है वहीं इस कार्य के चलते कई लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ रहा है। फोरलेन को लेकर हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी मोर्चा खोला है ओर प्रदेश भर में मुहिम शुरू की है और इस मुहीम के साथ फोरलेन प्रभावित जुड़ने लगे है। शुक्रवार को सोलन के जाबली के फोरलेन निर्माण के चलते बेघर हुए लोग मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिलने सचिवालय पहुचे ओर भावुक हो कर अपनी पीड़ा बताई, साथ ही  नेशनल हाइवे द्वारा कोई सुनवाई न करने और पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने के आरोप लगाए। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रभावित  मोके से एसपी सोलन को फोन कर नेशनल हाइवे पर मामला दर्ज करने को कहा।साथ ही प्रभावितो को पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। जाबली में फोरलेन प्रभावित नानक चंद शांडिल ने कहा कि 2023 में जो आपदा आई उसमे उनका सेवक राम और नंद लाल का मकान पूरी तरफ श्रतिग्रस्त हो गया था और यह फोरलेन निर्माण के दौरान कटिंग कर 60 फुट की गई है जिससे लगातार लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता था। 
2023 में भारी बारिश होने से भारी लैंडस्लाइड हुआ और उनके मकान श्रतिग्रस्त हुए ओर रातोंरात घर खाली करने पड़े और मंदिर में रात गुजारनी पड़ी।इसको लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को फोन किया लेकिन उन्होंने नेशनल हाइवे पर डाल दिया। वही NHAI के मैनेजर जिंदल को इसकी शिकायत दी लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नही ओर जब पुलिस में शिकायत देने गए तो मामला तक दर्ज नही किया गया। उन्होंने कहा कि 2 सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं और उनका मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसका कोई भी मुआवजा नहीं दिया गया और इसको लेकर हर जगह पर याद लेकर पहुंचे लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई वहीं अब पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेशनल हाईवे और फूल लेने निर्माण कंपनी के खिलाफ जो महीन शुरू की है उससे उनकी उम्मीद जगी है और आज उनसे मिलने आए थे और उन्हें अपनी पूरी पीड़ा बताई है और उन्होंने भी मदद का पूरा भरोसा दिया है। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि एनएचएआइ के कई अधिकारियों ने सोलन जिला के बड़ोग में फ्लैट खरीदे हैं। कुछ ने हिमाचल में जमीने खरीदी है। 
कैसे इनकी खरीद हुई है। कहां से इसके लिए पैसा आया इसकी पूरी सूचना उनके पास है। वे केंद्रीय मंत्री नीतिन गढ़करी से मिलेंगे और इसका पूरा मसौदा सौंपेंगे। सोलन जिला के जाबली क्षेत्र कुछ लोग उनसे मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। 2023 में यहां पर फोरलेन निर्माण से भवन गिरे थे। ये बेघर हो गए थे। अब ये किराए के कमरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में भी भवन गिरा था जहां महिला ने आत्महत्या ही कर ली थी। एनएचएआइ के अधिकारियों ने मुआवजा देने की बात कही थी। अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों ने बार बार पुलिस के पास शिकायत दी है, लेकिन मामले में अभी तक कोई एफआइआर भी दर्ज नहीं की गई। मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने तुरंत एसपी सोलन से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अधिकारियों के नाम सहित एफआइआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री नीतिन गढ़करी से मिलने भी जाएंगे। उनके समक्ष पूरा ब्यौरा रखेंगे। 
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाते हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी पर अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र की मोदी सरकार ईडी को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। भूपेश बघेल केंद्र सरकार के खिलाफ कुछ न बोले इसके लिए इस तरह की कार्रवाई कर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा को लेकर अनिरूद्ध सिंह ने प्रदेश में अभी तक एक हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। मंडी के सराज में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां पर सड़के खोलने का कार्य दिनरात चला हुआ है। बिजली की लाइने दुरूस्त की जा रही है। पेयजल व्यवस्था बहाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कोई मदद हिमाचल को नहीं मिल रही है। 2023 में जो आपदा आई थी उसका पैसा अब मंजूर हुआ है। वह भी अभी हिमाचल को नहीं मिला है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow