प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को पहली बार राशन डिपो में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा होगा उपलब्ध 

हिमाचल में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाखों उपभोक्ताओं को पहली बार राशन डिपो में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा उपलब्ध होगा

Dec 11, 2025 - 13:20
Dec 11, 2025 - 13:21
 0  26
प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को पहली बार राशन डिपो में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा होगा उपलब्ध 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - शिमला     11-12-2025

हिमाचल में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाखों उपभोक्ताओं को पहली बार राशन डिपो में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा उपलब्ध होगा। इस उत्पाद की गुणों की बात की जाए तो यह ना केवल रसायन मुक्त उत्पादन होगा बल्कि उच्च फाइबर और पारंपरिक कृषि के असली स्वाद का अनोखा मेल होगा। 

इसको लेकर गत मंगलवार को कृषि विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्राकृतिक खेती की तकनीक से खरीदे गए जौ की पिसाई कर डिपुओं और कृषि विभाग के आउटलेट के माध्यम से आटा उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश भर में 20 दिसंबर

कृषि विभाग ने पहली बार पांगी में प्राकृतिक खेती की तकनीक से खरीदे गए जौ की पिसाई का निर्णय लिया है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को ये जौ का आटा 120 रुपए किलो की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।

कृषि विभाग के सचिव सी पालरासू का कहना है कि उपभोक्ताओं को विभाग के आउटलेट और डिपुओं में प्राकृतिक खेती से तैयार जौ का आटा उपलब्ध कराया जाएगा। जौ के आटे की कीमत 120 रुपए किलो तय की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow