कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के साथ यात्रा में विघ्न डालने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सुगम और सुचारु बनाए रखने के साथ यात्रा में विघ्न डालने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश

Jul 14, 2025 - 16:49
Jul 14, 2025 - 17:06
 0  24
कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाए रखने के साथ यात्रा में विघ्न डालने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने के सीएम योगी ने दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ     14-07-2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सुगम और सुचारु बनाए रखने के साथ यात्रा में विघ्न डालने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिए हैं। 

योगी ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता से कार्य करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

महिला श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उन्होंने विशेष निर्देश दिए कि महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम हों तथा महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाए। 

उन्होंने खुफिया तंत्र को पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या अराजकता की कोशिश को समय रहते रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow