दो मिनट बाद ही अहमदाबाद में क्रेश हुआ एयर इंडिया का प्लेन , पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित 242 यात्रियों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया का Plane Crash हो गया है। जहां पर यह हादसा हुआ है, वहां आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितनी कैजुअल्टी हुई है। विमान रिहायशी इलाके में Plane Crash हुआ है। हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है

Jun 12, 2025 - 18:32
Jun 12, 2025 - 18:55
 0  114
दो मिनट बाद ही अहमदाबाद में क्रेश हुआ एयर इंडिया का प्लेन , पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित 242 यात्रियों की मौत
न्यूज़ एजेंसी - अहमदाबाद   12-06-2025
गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एयर इंडिया का Plane Crash हो गया है। जहां पर यह हादसा हुआ है, वहां आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितनी कैजुअल्टी हुई है। विमान रिहायशी इलाके में Plane Crash हुआ है। हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। विमान में 10 क्रू मेंबर सहित 242 यात्री सवार थे और यह अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है। 
हादसा स्थल पर धुएं का गुबार उठ रहा है। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 4 टीमें रवाना हो गई हैं। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में पूर्व CM नहीं बच पाए हैं। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी है कि सभी यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। 
उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। बताया जा रहा है पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे। उधर, एयर इंडिया ने प्लेन क्रैश की पुष्टि की है और कहा है कि जानकारी जुटाई जा रही है। 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की जानकारी ली है। गृह मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद श्री शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पटेल से बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। श्री शाह ने राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से भी बात की है।लोग सवार थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow