बलिदानी नायक पुष्पेंद्र नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,पत्नी कीर्ति नेगी ने दी अंतिम विदाई  

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले की सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के बलिदानी नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद रहे

Jul 17, 2025 - 16:49
Jul 17, 2025 - 16:51
 0  44
बलिदानी नायक पुष्पेंद्र नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,पत्नी कीर्ति नेगी ने दी अंतिम विदाई  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सांगला     17-07-2025

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले की सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के बलिदानी नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद रहे। 

पत्नी कीर्ति नेगी ने सैल्यूट कर बलिदानी पति को अंतिम विदाई दी और बोली- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी और अपने साथ किसी और का नाम नहीं जुड़ने दूंगी। इससे पहले पुष्पेंद्र की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। 

बलिदानी पुष्पेद्र की पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पत्नी शव से लिपट गई और फूट-फूट कर रोने लगी। हर आंख नम हुई। पास खड़ा छह साल का बेटा सबको रोते हुए देख रहा था।  वहीं इस दाैरान पूरा क्षेत्र नायक पुष्पेंद्र नेगी अमर रहे, भारत माता की जय... के नारों से गूंज उठा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow