साधु बनकर ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने 21 हजार लेकर फरार

नित्थर पंचायत के झल्ली गांव में एक घर में साधु के वेश में आए दो शातिर तंत्र-मंत्र की आड़ में 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, झल्ली गांव के पीखु राम के घर सोमवार दोपहर को साधु के वेश में दो व्यक्ति आए। परिवार ने उनका आदर-सत्कार करते हुए अंदर बुलाया। घर में पीखु राम के अलावा उनकी पत्नी और बच्चा भी था

Jun 30, 2026 - 12:58
 0  3
साधु बनकर ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने 21 हजार लेकर फरार

यंगवार्ता न्यूज कुल्लू 30 जून, 2026 : 

नित्थर पंचायत के झल्ली गांव में एक घर में साधु के वेश में आए दो शातिर तंत्र-मंत्र की आड़ में 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, झल्ली गांव के पीखु राम के घर सोमवार दोपहर को साधु के वेश में दो व्यक्ति आए। परिवार ने उनका आदर-सत्कार करते हुए अंदर बुलाया। घर में पीखु राम के अलावा उनकी पत्नी और बच्चा भी था। दोनों व्यक्तियों को भोजन करवाया। पत्नी रसोई में थी। छोटा बच्चा अलग कमरे में खेल रहा था।
इसी बीच दोनों व्यक्तियों ने तंत्र-मंत्र की आड़ में पीखु राम के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे होश-हवास नहीं रहा। वे बेसुध हो गए।  इसी का फायदा उठा कर घर में रखे 21 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद पीखु राम थोड़ा ठीक हुए। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि शातिर घर में रखी राशि को ले गए हैं। 
उन्होंने सूचना नित्थर पुलिस को दी गई। साथ पंचायत के उप प्रधान कुकू ठाकुर को घटना के बारे में बताया। घटना का पता चलने पर ग्रामीण भी एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने दो टीमें बनाईं और उन शातिरों की खोजना शुरू कर दिया।  फिलहाल, शातिरों को पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow