मंडी के बाद चंबा में दो जगह बादल फटे , चुराह में पुल बहा , कोई जानी नुक्सान नहीं 

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा नहीं थम रही है। मंडी जिला में हुई त्रासदी के बाद अब चंबा जिला में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में दो स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। पंचायत बघेईगढ़ में सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बादल फटने से नकरोड़-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला पर बना पुल बह गया

Jul 6, 2025 - 18:07
 0  46
मंडी के बाद चंबा में दो जगह बादल फटे , चुराह में पुल बहा , कोई जानी नुक्सान नहीं 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  06-07-2025
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा नहीं थम रही है। मंडी जिला में हुई त्रासदी के बाद अब चंबा जिला में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जिला चंबा के उपमंडल चुराह में दो स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। पंचायत बघेईगढ़ में सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बादल फटने से नकरोड़-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला पर बना पुल बह गया। पुल बह जाने से क्षेत्र की चार पंचायतों चांजू , देहरा , चरड़ा व बघेईगढ़ का संपर्क उपमंडल मुख्यालय तीसा सहित जिला मुख्यालय से कट गया है। 
हालांकि, बादल फटने की घटना के कारण यहां किसी अन्य तरह का अन्य नुकसान होने की अभी तक सूचना नहीं है। चुराह की ही ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के बंधा नाला में भी बादल फटने की सूचना है। यहां बादल फटने से फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, यहां पर भी अन्य किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई भी सूचना नहीं है। बादल फटने से कटे उक्त पंचायतों के संपर्क कटने से अब पंचायतों की हजारों की आबादी क्षेत्र में कैद होकर रह गई है। नकरोड़-चांजू मार्ग पर वर्ष 2016 में भी बादल फटा था। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी कई दिनों तक घरों में ही कैद रही थी। 
चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत करेरी में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। पंचायत के गांव नालउथारु, फंगरोड़ता, सरोता, चनहान, सारन, करेरी तथा कुगार में हुई मूसलाधार वर्षा व तूफान ने मक्की की फसल को पूरी तरह नष्ट कर रख दिया है। उक्त पंचायत के गांव के लोग एकमात्र मक्की की फसल पर निर्भर रहते हैं, जो कि रविवार सुबह वर्षा ने नष्ट कर दी है। लोगों ने राजस्व विभाग से मांग की है कि उक्त गांव में फसल का मौका कर गरीब परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow