समय पर पूरी करें मनरेगा कामगारों की ई-केवाईसी , ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ( एनआईसी ) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी भटीयात,चुराह, सलूणी तथा पांगी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण , निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना ( सीएसआर ) के अंतर्गत स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की

Oct 27, 2025 - 18:34
Oct 27, 2025 - 18:58
 0  48
समय पर पूरी करें मनरेगा कामगारों की ई-केवाईसी , ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश 
यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा  27-10-2025
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ( एनआईसी ) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी भटीयात,चुराह, सलूणी तथा पांगी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण , निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना ( सीएसआर ) के अंतर्गत स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
मुकेश रेपस्वाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जारी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण चरणों के अनुसार जियो टैगिंग की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए , ताकि लाभार्थियों को आगामी धनराशि जारी की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने सीएसआर के अंतर्गत विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि इन कार्यों में अंतर विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्मित हो चुके भवनों को टेकओवर कर उनके सुचारू उपयोग को सुनिश्चित किया जाए। 
उपायुक्त ने रंगों की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत बाला फीचर की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कामगारों को समयबद्ध रूप से भुगतान सुनिश्चित बनाया जाए तथा नियमों के उल्लंघन की अवस्था में संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा , जिला विकास अधिकारी तिवेन्द्र चिनेरिया , जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज , जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार , खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर , बशीर खान और अर्थशास्त्री जिला विकास कार्यालय विनोद कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />