स्कूल में बच्चे करते रहे अध्यापक का इंतजार , बीच रास्ते में ही शराब पीकर टल्ली हो गए गुरूजी , वीडियो वायरल 

भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां के 1 प्राइमरी स्कूल में बच्चे अध्यापक का इंतजार करते रहे और अध्यापक बीच रास्ते में ही शराब पीकर टल्ली रहा। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो करीब 11 बजे इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 11 बजे तक स्कूल के कमरों में ताला लटका रहा। इससे पहले भी स्कूल में इस तरह का मामला सामने आ चुका है

Nov 8, 2024 - 15:52
Nov 8, 2024 - 15:58
 0  237
स्कूल में बच्चे करते रहे अध्यापक का इंतजार , बीच रास्ते में ही शराब पीकर टल्ली हो गए गुरूजी , वीडियो वायरल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  08-11-2024

भरमौर की ग्राम पंचायत बडग्रां के 1 प्राइमरी स्कूल में बच्चे अध्यापक का इंतजार करते रहे और अध्यापक बीच रास्ते में ही शराब पीकर टल्ली रहा। ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो करीब 11 बजे इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 11 बजे तक स्कूल के कमरों में ताला लटका रहा। इससे पहले भी स्कूल में इस तरह का मामला सामने आ चुका है। 
वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस तरह की समस्या से पहले भी जूझ चुके हैं। वहीं प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें उक्त अध्यापक यहां बिल्कुल भी नहीं चाहिए इसका कहीं दूसरी जगह तबादला किया जाए। 
इससे पहले भी कुछ महीने पहले यहां पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने अध्यापक के न पहुंचने पर स्कूल में ताला जड़ दिया था। उस समय भी अध्यापक नशे की हालत में बेसुध था। इस बारे में बीईओ भरमौर (खंड शिक्षा अधिकारी) विश्वजीत ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है। वीरवार को स्कूल में जाकर जांच की जाएगी तथा चश्मदीद अभिभावकों से भी बात की जाएगी ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow