आस्था की जीत : 35 साल बाद मंदिर में स्थापित हुआ शिवलिंग , रैनावारी कश्मीरी पंडित एक्शन कमेटी ने 10 साल लड़ी कानूनी जंग
कश्मीर के रैनावारी के क्राल्यार इलाके में स्थित बोध मंदिर से उठाकर नदी में फेंके गए शिवलिंग को दस साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को जोगेश्वरी मंदिर में स्थापित कर दिया। मौके पर मौजूद कश्मीरी पंडित समुदाय के हर व्यक्ति के लिए यह भावनात्मक और ऐतिहासिक पल था
कश्मीर के रैनावारी के क्राल्यार इलाके में स्थित बोध मंदिर से उठाकर नदी में फेंके गए शिवलिंग को दस साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को जोगेश्वरी मंदिर में स्थापित कर दिया। मौके पर मौजूद कश्मीरी पंडित समुदाय के हर व्यक्ति के लिए यह भावनात्मक और ऐतिहासिक पल था। रैनावारी कश्मीरी पंडित एक्शन कमेटी (आरकेपीएसी) के अंतर्गत आने वाले जोगेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीएल जलाली ने इसे आस्था की जीत बताया। बीएल जलाली ने बताया कि 1990 में आतंकवाद के शुरुआती दौर में इस शिवलिंग को मंदिर से निकालकर आतंकवादियों ने नदी में फेंक दिया था।
What's Your Reaction?



