भाजपा ने रोनहाट कॉलेज को बंद करना बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा नेता सुरेंद्र हिंदुस्तानी

सिरमौर जिला के रोनाहट कॉलेज को बंद कर उसके नाहन कॉलेज में विलय किए जाने के फैसले पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की जनता की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Jun 6, 2026 - 17:23
 0  3
भाजपा ने रोनहाट  कॉलेज को बंद करना बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नाहन में मीडिया से रूबरू हुए भाजपा नेता सुरेंद्र हिंदुस्तानी

यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जून, 2026 : 

सिरमौर जिला के रोनाहट कॉलेज को बंद कर उसके नाहन कॉलेज में विलय किए जाने के फैसले पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की जनता की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

नाहन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि सरकार ने रोनाहट कॉलेज को बंद कर उसका विलय नाहन कॉलेज में करने की अधिसूचना जारी की है और यह फैसला क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदों पर कुठाराघात है।


उन्होंने कहा कि रोनाहट कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में खोला गया था और क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि समय के साथ कॉलेज में और अधिक सुविधाएं तथा नए पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे। लेकिन कॉलेज को मजबूत करने की बजाय उसे बंद करने का फैसला लिया गया है।

सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि स्थानीय विधायक और मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जनता आश्वासन दिया था कि कॉलेज को बंद नहीं होने दिया जाएगा मगर अब मंत्री और सरकार अपने ही वाहदों से पीछे हट गई है।उन्होंने कहा कि भाजपा और स्थानीय जनता सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और रोनाहट कॉलेज को यथावत रखने की मांग कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow