गेहूं की फसल का किसानों को 7.25 करोड़ का भुगतान , सरकार ने 2425 रूपये प्रति  क्विंटल , एमएसपी की दर से ख़रीदा गेहूं  

प्रदेश के किसानों को गेहूं की फसल का 7.25 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों की गेहूं की फसल धड़ाधड़ बिक रही है। अब तक गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 2990.95 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश के किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से अब तक किसानों से 2990.95 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है

May 30, 2025 - 00:24
May 30, 2025 - 00:26
 0  40
गेहूं की फसल का किसानों को 7.25 करोड़ का भुगतान , सरकार ने 2425 रूपये प्रति  क्विंटल , एमएसपी की दर से ख़रीदा गेहूं  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-05-2025

प्रदेश के किसानों को गेहूं की फसल का 7.25 करोड़ का भुगतान जारी किया गया है। गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों की गेहूं की फसल धड़ाधड़ बिक रही है। अब तक गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 2990.95 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश के किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से अब तक किसानों से 2990.95 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है। प्रदेश में आठ अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए गए थे। गेहूं खरीद केंद्र खुलने के बाद अब किसान गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने पहुंचे हैं। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। 
विभाग के पोर्टल पर 1350 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1299 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1124 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। 
प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेहूं की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। गेहूं खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। 
विभाग के इस पोर्टल पर गेहूं खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कंप्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता, फलस एवं भूमि सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow