शिमला के गेयटी थियेटर में देवभूमि आर्ट्स की पेंटिंग एग्ज़िबिशन , स्थानीय कलाकार बिखेर रहे कला का जादू 

देवभूमि आर्ट्स संस्था की ओर से सस्टेनिंग द कल्चर थ्रू आर्ट थीम पर पेंटिंग एग्ज़िबिशन और सेल का आयोजन शिमला के गेयटी थियेटर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 24 अक्टूबर तक चलेगी। हर दिन स्थानीय व पर्यटक कला प्रदर्शनी का में पहुंच रहे हैं

Oct 23, 2025 - 19:33
Oct 23, 2025 - 19:42
 0  60
शिमला के गेयटी थियेटर में देवभूमि आर्ट्स की पेंटिंग एग्ज़िबिशन , स्थानीय कलाकार बिखेर रहे कला का जादू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   23-10-2025

देवभूमि आर्ट्स संस्था की ओर से सस्टेनिंग द कल्चर थ्रू आर्ट थीम पर पेंटिंग एग्ज़िबिशन और सेल का आयोजन शिमला के गेयटी थियेटर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 24 अक्टूबर तक चलेगी। हर दिन स्थानीय व पर्यटक कला प्रदर्शनी का में पहुंच रहे हैं। 
इस एग्ज़िबिशन में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनकी कृतियाँ हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाती हैं। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। 
आर्टिस्ट विक्रम कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग, लैंडस्केप पेंटिंग, स्केच, हैंडीक्राफ्ट्स, होम डेकोर आइटम्स और अन्य कलात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित और बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि वे हर साल प्रदर्शनी लगाते हैं। त्योहारी सीजन चल रहा है ऐसे में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />