राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान,प्रदेश में सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में हालात अभी सामान्य नहीं हुए

Jan 29, 2026 - 11:17
Jan 29, 2026 - 11:30
 0  56
राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान,प्रदेश में सड़कें-बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-01-2026

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, भरमौर-पठानकोट, रामपुर-किन्नौर समेत करीब 800 सड़कें बाधित हैं। 

करीब 3,000 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मनाली में सैकड़ों पर्यटक अभी भी फंसे हैं। सिरमौर में बिजली गिरने से एक महिला घायल हुई हैं और दो पशुओं की मौत हो गई। शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में आज धूप खिली हुई है, जिससे सड़कों, बिजली की बहाली कार्य में तेजी आएगी। 

आज कुछ स्थानों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। मनाली में खराब मौसम के चलते आज भी शिक्षण संस्थान बंद हैं।  मनाली शहर और आसपास के कई गांवों में 18 घंटों से अधिक समय से ब्लैकआउट है। बिजली गुल होने के साथ पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और घरों में लोग बर्फीली ठंड के बीच पानी और बिजली के लिए जूझ रहे हैं। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.1, कल्पा -3.6, धर्मशाला 4.6,  ऊना 5.4, नाहन 7.3, पालमपुर 2.0, सोलन 1.4,  मनाली -0.9, कांगड़ा 4.5, मंडी 6.3, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 5.0, जुब्बड़हट्टी 4.2, कुफरी 1.0, कुकुमसेरी -8.5, नारकंडा 1.0, भरमाैर -5.0, रिकांगपिओ -0.4, सेऊबाग 1.8, बरठीं 6.8, चाैपाल 1.0, कसाैली 5.2, पांवटा साहिब 9.0, सराहन -0.3,  देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -9.8, मशोबरा 2.4 व बजाैरा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow