देश में कोरोना फिर से दी दस्तक , कर्नाटक में बढ़ रहा कोविड-19 का ग्राफ, 42 नए मामले आये सामने , एक संक्रमित की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 से दूसरी मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बेलगावी जिले के एक अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मृत्यु हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हर्ष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की

May 30, 2025 - 00:20
May 30, 2025 - 00:29
 0  53
देश में कोरोना फिर से दी दस्तक , कर्नाटक में बढ़ रहा कोविड-19 का ग्राफ, 42 नए मामले आये सामने , एक संक्रमित की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  30-05-2025

कर्नाटक में कोविड-19 से दूसरी मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बेलगावी जिले के एक अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मृत्यु हो गई। कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हर्ष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग के बयान के अनुसार, बेलगावी के बेनकनहल्ली गांव के इस मरीज की बुधवार देर रात मृत्यु हुई। मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कोविड पॉजिटिव स्थिति से जूझ रहा था। 
26 मई को उसे दौरा पड़ा था, जिसके बाद उसे बेलगावी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां उसे श्वसन चिकित्सा विभाग में कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज दिया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले 17 मई को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में एक 84 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। पोस्टमार्टम टेस्ट में वह कोविड पॉजिटिव पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 29 मई तक कर्नाटक में 148 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं।
बृहस्पतिवार को 42 नए मामले दर्ज किए गए। उस दिन 463 आरटी पीसीआर और 50 रेट सहित कुल 513 टेस्ट किए गए, जिनका पॉजिटिविटी रेट 8.18 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.3 प्रतिशत रही। अमेरिका में जिस NB.1.8.1 वैरिएंट के कारण संक्रमण और मौत दोनों के मामले बढ़ रहे है, वही वैरिएंट भारत में भी फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिय देखा जा रहा है। 
इस वैरिएंट की प्रकृति और जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया है, अब तक इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था। वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब है कि अब वायरस के इस रूप को लेकर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने और निगरानी की आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow