चंडीगढ़ सहित भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान का अटेक , एस 400 सिस्टम ने मिसाइलों को वहीं पर कर दिया ध्वस्त  

आतंकी देश पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले किए हैं, जिसमें पठानकोट, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर शहर भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने भारत के उन शहरों पर अटैक किया है, जो पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और हताश पाकिस्तान ने बुधवार रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक कम से कम 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।

May 8, 2025 - 19:59
 0  89
चंडीगढ़ सहित भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान का अटेक , एस 400 सिस्टम ने मिसाइलों को वहीं पर कर दिया ध्वस्त  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  08-05-2025

आतंकी देश पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले किए हैं, जिसमें पठानकोट, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर शहर भी शामिल हैं। पाकिस्तान ने भारत के उन शहरों पर अटैक किया है, जो पाकिस्तान बॉर्डर के साथ लगते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए और हताश पाकिस्तान ने बुधवार रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक कम से कम 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। बड़ी बात यह रही कि भारत ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया, जिसमे एस 400 ने एक ऐसा सुरक्षा घेरा बनाया कि पाकिस्तान की मिसाइलों को वहीं पर ध्वस्त कर दिया। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से इन हमलों नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में लाहौर की वायु रक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी। 
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सात और आठ मई की दरमियानी रात में पाकिस्तान ने उत्तरी एवं पश्चिमी भारत के अनेक सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की जिसमें अवंतीपुरा , श्रीनगर , जम्मू , पठानकोट , अमृतसर , कपूरथला , जालंधर , लुधियाना , आदमपुर , बठिंडा , चंडीगढ़ , नाल फलोदी , उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियों ने नष्ट कर दिया। गुरुवार सुबह भारतीय सुरक्षा बलों ने समानुपातिक जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कई जगह पर वायु रक्षा प्रणाली और राडारों को निशाना बनाकर हमला किया। 
उधर बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पार से कुपवाड़ा , बारामुला , उरी , पूंछ , मेंधर और राजौरी सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के फायरिंग तेज कर दी है जिसमें मोर्टारों और भारी तोपखाने का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। गौर हो कि एस-400 भारत का एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे सुदर्शन चक्र का नाम दिया गया है। यह सिस्टम भारत ने रूस से 35 हजार करोड़ में खरीदा है, जिसे पाकिस्तान और चीन से सटी सीमाओं पर तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। एस-400 को दुनिया का सबसे ताकतवर डिफेंस सिस्टम माना जाता है, जो हवा में ही दुश्मन देशों की मिसाइलों को पलभर में खाक कर देता है। 
एस-400 एक बार में 72 मिसाइलें छोड़ता है और 50 से 70 डिग्री माइनस टेंपरेचर में हमले कर सकता है। दुश्मन देशों के लिए एस-400 की पॉजिशन को समझ पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि यह एक जगह फिक्स नहीं होता है। इसकी खासियत यह है कि यह सिस्टम 100 से लेकर 600 फीट तक उड़ने वाले हर टारगेट को पहचान कर नष्ट कर सकता है। इसमें 40, 100, 200 और 400 किलोमीटर रेंज तक की मिसाइलें होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow