हिमाचल महंगा हुआ बसों का सफर , सरकार ने की 15 फीसदी किराये में वृद्धि , अब 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर बस फेयर 

भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार ने स्टेज कैरिज बस सेवाओं के लिए किराये की नई दरें निर्धारित कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। किराये में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अधिसूचना के अनुसार मैदानी व पहाड़ी सड़कों के लिए अलग-अलग किराया होगा। नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा

May 8, 2025 - 20:03
May 8, 2025 - 20:20
 0  100
हिमाचल महंगा हुआ बसों का सफर , सरकार ने की 15 फीसदी किराये में वृद्धि , अब 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर बस फेयर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  08-05-2025

भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार ने स्टेज कैरिज बस सेवाओं के लिए किराये की नई दरें निर्धारित कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। किराये में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अधिसूचना के अनुसार मैदानी व पहाड़ी सड़कों के लिए अलग-अलग किराया होगा। नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा। 
पहले मैदानी क्षेत्रों में साधारण बस किराया 1.40 रुपये प्रति यात्री था, अब यह बढ़ाकर 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में पहले 2.19 रुपये और अब 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। इससे पहले सरकार न्यूनतम किराया पांच से बढ़ाकर 10 रुपये कर चुकी है। मिनी बसों सहित साधारण बसों का प्रति किलोमीटर सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में किराया वृद्धि का प्रस्ताव परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर मुद्रास्फीति की आधिकारिक दर के अनुसार प्रस्तुत किया जा सकेगा। 
इस संबंध में निर्णय लेने के लिए प्रभारी मंत्री अधिकृत हैं। सरकार ने पहले ही न्यूनतम बस किराये को पांच से बढ़ाकर 10 रुपये किया है। अब बसों का सामान्य किराया भी बढ़ा दिया गया है।  इससे पहले सरकार ने 19 अप्रैल को प्रदेश में न्यूनतम बस किराया 10 रुपये लागू किया था। इसके तहत प्रदेश राज्य में सभी स्टेज कैरिज बस सेवाओं में पहले तीन किलोमीटर के लिए पूर्व में निर्धारित पांच रुपये के स्थान पर अब पहले चार किलोमीटर के लिए 10 रुपये न्यूनतम किराया लिया जा रहा है।
 
कितना बढ़ा बस किराया ( रुपये में)
किराया          अब               पहले
मैदानी क्षेत्र       1.60              1.40
पहाड़ी क्षेत्र       2.50                2.19
डीलक्स बसों का किराया
                       अब           पहले
मैदानी क्षेत्र       1.95             1.71
पहाड़ी क्षेत्र       3.10             2.71
एसी/सुपर लग्जरी बसों का किराया
                      अब           पहले
मैदानी क्षेत्र       3.90           3.42
पहाड़ी क्षेत्र       5.20           4.52

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow