पेट्रोल ने लगाया शतक , दस दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , पेट्रोल 102.52 और 94.50 पर पहुंचा डीजल 

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है

May 25, 2026 - 15:26
 0  10
पेट्रोल ने लगाया शतक , दस दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम , पेट्रोल 102.52 और 94.50 पर पहुंचा डीजल 

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  25-05-2026
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई , कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य महानगरों में भी ईंधन के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और वैश्विक संकट के चलते तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है, जिसके कारण यह फैसला लिया गया। 
पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर 7 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। ईंधन के बढ़ते दामों का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उछाल के चलते राज्य में पेट्रोल कई जिलों में 102 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि डीजल भी 93 रुपये प्रति लीटर से अधिक के भाव पर बिक रहा है। अब डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। सोमवार से नए दाम जारी हो गए हैं। नई कीमतों के बाद शिमला में पेट्रोल का रेट 100.12 रुपये से बढ़कर 102.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91.13 रुपये से बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिलासपुर जिला में पेट्रोल सामान्य 101.28 रुपये प्रति लीटर और स्पीड 110.69 रुपये हो गया है। 
वहीं डीजल 93.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह अन्य जिलों में भी ऐसे दाम है। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के कारण प्रदेशवासियों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मई महीने में जनता को राहत मिलने के बजाय लगातार झटके लग रहे हैं। तेल कंपनियों द्वारा पिछले 11 दिनों के भीतर यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मध्य मई में भी कीमतों में एक साथ बड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी। लगातार बढ़ते दामों से अब आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। ईंधन की कीमतों में लगी इस आग का सीधा असर अब रोजमर्रा की चीजों पर दिखने लगा है। 
स्थानीय टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उनका किराया वही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर अब सीमेंट की दाम में भी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि पिछले चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद ट्रक ऑपरेटररों ने मालभाड़ा बढ़ा दिया है। ऐसे में सीमेंट उद्योगों को क्लींकर के लिए अधिक पैसा देना पड़ रहा है, जबकि पिछले कुछ माह से सीमेंट में दाम नहीं बढ़े हैं। अब सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी लगभग तय ही है।
 
पेट्रोल नए रेट- 102.52      पुराने रेट- 99.96
डीजल - 94.50                 पुराने रेट- 91.86 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow