शर्मसार : कलियुगी बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म,मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश में एक कलियुगी बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी से दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

Jul 11, 2025 - 15:57
 0  208
शर्मसार : कलियुगी बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी से किया दुष्कर्म,मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रामपुर     11-07-2025

हिमाचल प्रदेश में एक कलियुगी बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी से दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक एक पिता पर 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। 

नाबालिग की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिता ने 8 जुलाई को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां रामपुर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रामपुर थाने पहुंचाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 06 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इलाके में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर गहनता से जांच कर रही है। बताते चलें कि इससे कुछ दिन पूर्व रोहड़ू के चिढ़गांव में भी पोते पर अपनी दादी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। 

पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow