10 हजार की रिश्वत लेते रेंज ऑफिसर गिरफ्तार, पटवारी ने गूगल पे पर मांगे 1500
पांवटा साहिब में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भगानी फॉरेस्ट रेंज के ऑफिसर सुमंत कुमार को 10,050 रुपये (दस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भगानी के रहने वाले इकराम नाम के एक व्यक्ति ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी रेंजर सुमंत कुमार ने उसके जीजा जुल्फान को यमुना नदी से रेत उठाने के मामले में फंसाने और उनके दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी। इसी एवज में अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की अवैध डिमांड की जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की सिरमौर यूनिट पूरी तरह एक्टिव हो गई। पांवटा साहिब में इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक टीम ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें रेंज ऑफिसर आसानी से फंस गया और रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया।
What's Your Reaction?

