सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम को मिली सफलता, 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब 14 वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ विक्की पुत्र शावणू राम, निवासी पुरुवाला, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 21 अगस्त :
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब 14 वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ विक्की पुत्र शावणू राम, निवासी पुरुवाला, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग संख्या 352/2012, धारा 457 और 380 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
21 अगस्त 2026 को जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने आरोपी को विकासनगर, उत्तराखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। सिरमौर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?


