राजगढ़ में 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, बाइक से कर रहे थे तस्करी
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2.65 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़ 13 नवंबर :
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 2.65 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को डिटेक्शन सेल राजगढ़ की पुलिस टीम चुरुवाधार के समीप मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाइक नंबर PB05 AE 8248 पर सवार दो युवक नोहराधार से राजगढ़ की ओर आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा (हेरोइन) है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त बाइक को रोककर चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ की। दोनों की पहचान अतुल वर्मा पुत्र सीता राम वर्मा और चेतन पुत्र रविकुमार, निवासी फिरोजपुर कैंट, जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जे से 2.65 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?
