पच्छाद में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये नकद बरामद
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पच्छाद पुलिस ने एक युवक को 1.20 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से एक डिजिटल वजन करने वाली मशीन और 13,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
यंगवार्ता न्यूज - सराहां 13 नवंबर :
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पच्छाद पुलिस ने एक युवक को 1.20 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी से एक डिजिटल वजन करने वाली मशीन और 13,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 नवंबर 2026 को पुलिस थाना पच्छाद की टीम SVN कॉलोनी सराहां के समीप गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सड़क के बीच खड़ी गाड़ी नंबर HP18A-9562 के चालक को पुलिस ने वाहन हटाने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा। इस दौरान उसने अपनी पैंट की जेब से एक वस्तु निकालकर सड़क किनारे फेंक दी।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और फेंकी गई वस्तु की जांच की। तलाशी लेने पर उसमें से 1.20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रोबिन शर्मा पुत्र गुरुदत्त शर्मा निवासी गांव धीरथ, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की गाड़ी की तलाशी के दौरान एक डिजिटल वजन मशीन और 13,500 रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस थाना पच्छाद में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
What's Your Reaction?
