उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 2 जुलाई से 5 जुलाई तक रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

 उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी तीन दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे ।

Jul 1, 2026 - 14:26
 0  4
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 2 जुलाई से 5 जुलाई तक रहेंगे सिरमौर प्रवास पर
यंगवार्ता न्यूज नाहन 01 जुलाई, 2026 : 
 
 उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी तीन दिन सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 02 जुलाई, 2026 को उपायुक्त कार्यालय नाहन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, 04 जुलाई को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के उपरांत दोपहर बाद शिलाई में भी लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 05 जुलाई को प्रातः ग्राम पंचायत नाया में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा दोपहर बाद कफोटा में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow