BJP सांसद बोले केंद्र के प्रयासों से सिरे चढ़ रही किशाऊ बाँध परियोजना, बोले झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे मुख्यमंत्री
किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब सिरे चढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
नाहन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना को लेकर प्रयास किए जा रहे थे और केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि परियोजना से लाभान्वित होने वाले छह राज्यों में से पांच राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी किशाऊ बांध परियोजना को लेकर प्रयास किए गए थे और हिमाचल के सीएम का यह कहना कि यह सब उनके प्रयासों से हुआ है निंदनीय है।
सांसद ने कहा कि किशाऊ बांध की तरह रेणुका बांध परियोजना को पूरा करवाने के लिए भी केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है और जल्द बाँध का निर्माण कार्य पूरा होगा जिससे एक तरफ जा 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा वहीं दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों को पानी की भी उपलब्धता होगी।
What's Your Reaction?

