सीटू का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की अध्यक्षता
प्रताप भवन नाहन में सीटू का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर की अध्यक्षता सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा कर रहे हैं। इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है साथ ही आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 19 :सितंबर :
प्रताप भवन नाहन में सीटू का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर की अध्यक्षता सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा कर रहे हैं। इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है साथ ही आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।
मीडिया से बात करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि आज जिला मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय सीटू का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया जिसमें आंगनवाड़ी, मिड डे मील, 108 और 102 एंबुलेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के दौरान मजदूरों से जुड़े मुद्दों, न्यूनतम वेतन लागू करने और चार लेबर कोड के विरोध को लेकर विस्तार से मंथन किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विजेंद्र मेहरा ने बताया कि आने वाले समय में मजदूरों के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के विरोध में आगामी 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा सीटू की केंद्रीय समिति ने तैयार की है और इस आंदोलन का नाम दिल्ली घेरे रखा गया है । उन्होंने दावा किया है कि इसमें देशभर से करीब दो लाख मजदूर जुटेंगे।
What's Your Reaction?

