यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 01-03-2026
हिमाचल प्रदेश किसान सभा का 11वां जिला स्तरीय सम्मेलन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुआ जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही किसानों द्वारा आगामी रणनीति तैयार की गई । जिला स्तरीय सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए हिमाचल किसान सभा की राज्य सचिव राकेश सिंघा ने कहा हिमाचल प्रदेश में मौजूदा दौर में किस पीड़ा के दौर से गुजर रहा है जिसका मुख्य कारण किसानों के पास जमीनों का कम होना है खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की हर चीज में लागत लगातार बढ़ रही है और आय बिल्कुल कम हो रही है जो चिंता का विषय बने हुए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा किसानों पर बेदखली की गाज गिराई गई जिसकी हिमाचल किसान सभा ने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और किसानों की जमीनों को बेदखल होने से बचाया। उन्होंने कहा कि किसान सभा के प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को निर्देश दिए कि हर भूमिहीन किसान को पांच बीघा जमीन उपलब्ध करवाई जाए और उसके लिए एक स्थाई नीति बनाई जाए। वहीं हिमाचल किसान सभा ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील का भी विरोध किया है।
राकेश सिंघा ने कहा की सरकार ने सीधे तौर पर आत्मसमर्पण किया है। इससे खेती पूरी तरह तबाह हो जाएगी और हिमाचल के किसानों को भी आने वाले समय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा और किसान आत्महत्या करने तक मजबूर हो जाएगा। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की RDG बंद करने का भी विरोध जताया और कहा कि हर सूरत में हिमाचल किसान सभा द्वारा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी चाहे आंदोलन के किसी भी दौर से गुजरना पड़े। बैठक में हिमाचल किसान सभा द्वारा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी 3 सालो के लिए रणनीति तैयार की गई और हर स्तर पर किसानों से जुड़े मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाने का निर्णय लिया गया।