विमल नेगी की मौत पर श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,दोषियों को उचित सजा की उठाई मांग 

हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यालय शिमला में महाप्रबंधक (मुख्य अभियंता) विद्युत के पद पर कार्यरत दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी के दुखद निधन पर शोक सभा आयोजित

Mar 20, 2025 - 11:49
Mar 20, 2025 - 11:51
 0  61
विमल नेगी की मौत पर श्री रेणुका जी बांध प्रबंधन ने डीसी को सौंपा ज्ञापन,दोषियों को उचित सजा की उठाई मांग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     20-03-2025

हिमाचल प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यालय शिमला में महाप्रबंधक (मुख्य अभियंता) विद्युत के पद पर कार्यरत दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी के दुखद निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री रेणुकाजी बांध परियोजना प्रबंधन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेन डाउन कर गहरा दुख और रोष प्रकट किया।

दिवंगत इंजीनियर विमल नेगी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने जिलाधीश सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सरकार से विमल नेगी की मौत के पीछे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है ताकि उनके परिवार को न्याय मिल सके और दोषियों को उचित सजा दी जा सके। 

कर्मचारियों ने ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के उच्च प्रबंधन को तुरंत प्रभाव से बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना किसी अन्य कर्मचारी के साथ न हो।

गौरतलब है कि इंजीनियर विमल नेगी का शव मंगलवार रात को भाखड़ा बांध के गोविंद सागर झील से बिलासपुर जिले के ग्राम शाहतलाई के पास बरामद हुआ था। इस घटना के बाद से हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow