पद्मावती कॉलेज की छात्राओं का BSC नर्सिंग परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, संस्थान के साथ पूरे क्षेत्र का नाम किया रोशन 

माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा आयोजित बीएससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम 3 जून को घोषित

Jun 4, 2025 - 17:15
Jun 4, 2025 - 17:21
 0  30
पद्मावती कॉलेज की छात्राओं का BSC नर्सिंग परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, संस्थान के साथ पूरे क्षेत्र का नाम किया रोशन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    04-06-2025

माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने एक बार फिर अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा आयोजित बीएससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम 3 जून को घोषित किया गया। 

इस परीक्षा में कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न केवल संस्थान का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा अंजली (पुत्री सतदेव) ने SGPA 9.06 प्राप्त कर यूनिवर्सिटी स्तर पर चौथा स्थान तथा कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। 

अंजली की सफलता उसकी कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।इसी क्रम में सबा (पुत्री शाहीन बेग) ने SGPA 8.65 अर्जित कर कॉलेज में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं वैभवी (पुत्री यशपाल सिंह) ने SGPA 8.47 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन मेहनत और समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस शानदार सफलता पर कॉलेज के चेयरमैन अनिल जैन, जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन एवं प्राचार्या रिजी गीवरगीज़ ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा एवं संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक प्रणाली का प्रमाण है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow