अब नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप खेलेगा पांवटा साहिब का आदित्य राज , क्वालिफाई होने कोच अंकुश भारद्वाज ने जताई खुशी
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के निवासी आदित्य राज सिंह ने शूटिंग में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 43 वीं उत्तरी क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उनके कोच और यूथ कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट अंकुश भारद्वाज ने गर्व जताया है
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के निवासी आदित्य राज सिंह ने शूटिंग में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 43 वीं उत्तरी क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदित्य ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उनके कोच और यूथ कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट अंकुश भारद्वाज ने गर्व जताया है। आदित्य पांवटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का मेधावी छात्र रहा है। उसने 12वीं में कला निकाय से 92 फीसदी अंक लेकर पास आउट किया।
What's Your Reaction?




