कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ , पूरे देश को लग गया पार्टी की असलियत का पता : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ हो गया है और पूरे देश को पता लग गया कि हिमाचल में सत्ता प्राप्त करने के लिए किस तरह कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की गरीब व आम जनता को ठगा

Nov 3, 2024 - 18:34
 0  68
कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ , पूरे देश को लग गया पार्टी की असलियत का पता : बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-11-2024
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का भंडा फोड़ हो गया है और पूरे देश को पता लग गया कि हिमाचल में सत्ता प्राप्त करने के लिए किस तरह कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की गरीब व आम जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों का पहाड़ खड़ा करके लोगों से वोट प्राप्त किए और अब वो झूठी गारंटियां एक-एक करके धराशायी हो रही है। 
डाॅ0 बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे  ने कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को, मुख्यमंत्री को , यहां तक कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नसीहत दे डाली कि उतनी ही झूठी गारंटियां दो , जितनी पूरी की जा सके और उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कर्नाटक सरकार का बेड़ा गर्क हो गया है और अब और सरकारों का बेड़ा गर्क न करें। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को जिस तरह से ठगा गया , न भूतो न भविष्यति ने पहले कभी ऐसा हुआ और न कभी भविष्य में ऐसा होगा। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सभी मंत्रीगण ने ऐसे गिरगिट की तरह रंग बदले कि गारंटियां तो कहां पूरी करनी थी, खटाखट टैक्स लगाना शुरू कर दिया। बिजली पर टैक्स , पानी पर टैक्स , डिपो से मिलने वाले राशन पर टैक्स , डीजल पर टैक्स , स्टाम्प ड्यूटी पर टैक्स , उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। डाॅ0 बिंदल ने कहा कि 22 महीने की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। 
हर रोज नई बातें करते हैं, आज हिमाचल प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि जिन विषयों को लेकर, जिन गारंटियों को लेकर, जिन झूठे वायदों को लेकर आप सत्ता में आए थे, उनका क्या हुआ ? आज केवल दोषारोपण करके अपना गुजारा कर रहे हैं परन्तु कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने हिमाचल प्रदेश के सभी नेताओं को अच्छी सीख दी है और अब जनता को इनका हिसाब-किताब बराबर करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow