डुब्लू में श्रीजी परिवार ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत बलोग के डुब्लु गांव में श्रीजी परिवार ट्रस्ट की ओर से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर को शुभारंभ श्रीजी परिवार ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहित अभय शर्मा ने किया । उन्होने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना रहा।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 15 नवंबर :

उन्होने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. के.डी. शर्मा तथा आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल मेहता विशेष रूप से शामिल रहे। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया । ट्रस्ट की ओर से शिविर में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के साथ-साथ दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।
अभय शर्मा ने शिविर में उपचार करवाने आए लोगों से बातचीत की तथा स्वास्थ्य जांच के लिए अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय पंचायत प्रधान मनोहर सिंह ने डुब्लु में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए श्रीजी परिवार ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे लोगों को अपने घरद्वार पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने ट्रस्ट से भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जनकल्याणकारी शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों संजय आजाद, किशन सिंह, डॉली देवी, सुहानी, नैंसी एवं आर्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि श्रीजी परिवार ट्रस्ट समाजसेवा के संकल्प के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, गौसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य करता रहता है।
What's Your Reaction?