निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी  

निर्वासित तिब्बती सरकार  के सिक्योंग और सांसदों के चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी

Feb 1, 2026 - 13:29
 0  2
निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी  

यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला    01-02-2026

निर्वासित तिब्बती सरकार  के सिक्योंग और सांसदों के चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

चुनाव आयोग ने 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों के अंतर्गत कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए हैं। इनकी निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बस्तियों से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए 31 विशेष मतदान क्षेत्र भी बनाए गए हैं। सिक्योंग के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। 

जबकि सांसद पदों के लिए लगभग 98 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। करीब 91,000 मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया है। तिब्बती संसद में कुल 45 सदस्य होते हैं।

प्रारंभिक चरण संपन्न होने के बाद द्वितीय और अंतिम चरण के चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होंगे। टीए के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी ने सिक्योंग और 18वीं तिब्बती संसद-इन-एक्साइल से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय चुनाव अधिकारियों से चुनावी मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow