हिमाचल के विकास में मील का पत्थर होगा साबित, वित्त मंत्री द्वारा पेश  किया गया केंद्रीय बजट : सांसद इंदु गोस्वामी

राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए एक मील पत्थर करार दिया

Feb 1, 2026 - 17:13
Feb 1, 2026 - 17:30
 0  44
हिमाचल के विकास में मील का पत्थर होगा साबित, वित्त मंत्री द्वारा पेश  किया गया केंद्रीय बजट : सांसद इंदु गोस्वामी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   01-02-2026

राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए एक मील पत्थर करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में हिमाचल प्रदेश में पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्वतीय ट्रेल विकसित करने की योजना से कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जैसे पर्वतीय जिलों में विश्व स्तरीय ट्रैकिंग और लंबी पर्वतीय यात्रा के लिए विश्वस्तरीय आधुनिक पर्यटन ढांचा विकसित होगा। 

जिससे पर्यटन को नए पंख लगेंगे, नए ट्रैकिंग रूट विकसित होंगे और लंबी पर्वतीय यात्रा के लिए देशी-विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य में खुशहाली और आर्थिक प्रगति का नया युग शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस इससे राज्य में साल भर पर्यटकों का आना जाना बना रहेगा, जिससे से होटल, टैक्सी, ट्रांसपोर्ट तथा सभी सम्बद्ध उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। 

इंदु गोस्वामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट ( सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर) योजना का स्वागत किया और कहा की अब प्रदेश कि महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए अलग से प्लेटफार्म मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा होने वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। 

उन्होंने कहा की इससे कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और जनजातीय क्षेत्रों में पैदा होने वाले स्थानीय उत्पादों और ऊनी उत्पादों को विशिष्ट मार्किट की सुविधा मिलेगी। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और राष्ट्र के विकास में सक्रिय हिस्सेदारी देंगी। बजट में किसानों-बागवानों के लिए भारत विस्तार AI एग्री टूल विकसित करने की घोषणा का स्वागत किया और कहा की हिमाचल जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए यह गेम चेंजर साबित होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow