अब 27 फीसदी अंक लेने वाले भी बन सकेंगे जेबीटी शिक्षक, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया मौका
वर्ष 2025 में आयोजित हुई डीएलएड सीईटी-2025 की प्रवेश परीक्षा में 27 फीसदी से कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में जेबीटी शिक्षक बन सकेंगे। कम अंक लेने के बाद भी जेबीटी शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी पार करने का मौका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया
यंगवार्ता न्यूज़ - धमर्शाला 01-02-2026
वर्ष 2025 में आयोजित हुई डीएलएड सीईटी-2025 की प्रवेश परीक्षा में 27 फीसदी से कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में जेबीटी शिक्षक बन सकेंगे। कम अंक लेने के बाद भी जेबीटी शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी पार करने का मौका हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया है।
इस दौरान निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में रिक्त पड़ी 697 सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड चार से 12 फरवरी तक दूसरे फेस के तहत दो चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया को आायेजित कर इन रिक्त सीटों को भरने की कोशिश करेगा। हालांकि पहले हुई काउंसलिंग के तहत चयनित अभ्यथ्रियों का करीब 3 माह का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्व में पहले फेस में आयोजित चारा चरण की काउंसलिंग के बाद बची 697 सीटों को भरने के लिए चार से 12 फरवरी तक काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में 321 सबसिडाइज्ड और 376 नॉन सबसिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग होगी।
फेज-2 के तहत चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसमें पहले चरण की प्रक्रिया चार से 7 फरवरी, जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
चार फरवरी को 44 और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जबकि 5 को 43 से 41, 6 फरवरी को 40 से 38 और सात फरवरी को 35 से 37 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान 10 फरवरी को 34 से 32, 11 को 31 से 28 और 12 फरवरी को 27 और इससे कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे।
What's Your Reaction?

