हिमाचल में कांग्रेस सरकार का सफाया तय , यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन सैलाब है : भाजपा 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के प्रचंड नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में ऐतिहासिक और विराट धरना–प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस जन आंदोलन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया

Dec 4, 2025 - 17:53
Dec 4, 2025 - 18:21
 0  80
हिमाचल में कांग्रेस सरकार का सफाया तय , यह रैली नहीं, जनता का कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन सैलाब है : भाजपा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 04-12-2025
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के प्रचंड नारे के साथ जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला में ऐतिहासिक और विराट धरना–प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस जन आंदोलन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। हजारों की संख्या में उमड़ी जनता और कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि हिमाचल की जनता अब इस झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार को और सहन नहीं करेगी। 
इस विशाल धरना–प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे–राधे से करते हुए मुख्यमंत्री की सनातन विरोधी मानसिकता पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति किसी की बपौती नहीं, यह करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने 2022 की कांग्रेस गारंटियों को आइना दिखाते हुए जनता से पूछा , 1500 रुपये महिलाओं को मिले? दूध की खरीद बढ़ी? युवाओं को नौकरी मिली? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बेईमान , झूठी और धोखेबाज है, जिसने झूठे वादों पर सत्ता पाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपदा के समय हिमाचल को दिए गए 5500 करोड़ और अतिरिक्त 1500 करोड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जबकि केंद्र ने भरपूर मदद की, कांग्रेस ने केवल राजनीति की। उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहा है, जबकि कांग्रेस ने देश और हिमाचल दोनों को बेचने का काम किया। राहुल और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में जनता का पैसा हड़पा गया और आज भी वे जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा बूथ–बूथ पर कांग्रेस की जमानत जब्त कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह रैली नहीं, बल्कि कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जन–आक्रोश का विस्फोट है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस ने पूरे हिमाचल की व्यवस्था का पतन कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह–जगह नाकाबंदी कर लोकतंत्र की हत्या की गई। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश के साथ अन्याय किया है, जमीनें बेची जा रही हैं, केंद्रीय विश्वविद्यालय उठाने की साजिश हो रही है, युवाओं से रोजगार और महिलाओं से सम्मान छीना गया है। उन्होंने गर्जना करते हुए कहा कि भाजपा तूफान की तरह आएगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सरकार विकास की नहीं , बल्कि मौज–मस्ती और भ्रष्टाचार की सरकार है। पेंशनरों और कर्मचारियों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को कौरवों की फौज करार देते हुए कहा कि यह सरकार विनाश की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा द्वारा दिए गए विशेष राज्य के दर्जे को छीना, केंद्रीय परियोजनाएं रोक दीं और सिरमौर जैसे जिलों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पाई। 
उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की 10 की 10 गारंटियां, राहुल गांधी का खटाखट मॉडल और प्रियंका गांधी के सारे वादे पूरी तरह फेल हो चुके हैं। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि यह भीड़ नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का उफान है। 3 साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई, केवल जनता को ठगा गया। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता आज हिमाचल की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब सत्ता से विदाई तय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow