निहोग में पुलिसकर्मियों की कार की टक्कर से महिला की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के निहोग समीप शुक्रवार शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, शिमला-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार नंबर HP71 3030 ने  अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए वहां बैठी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के समय इस कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे।

Jul 17, 2026 - 19:12
 0  4
निहोग में पुलिसकर्मियों की कार की टक्कर से महिला की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 17 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के निहोग समीप शुक्रवार शाम सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, शिमला-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार नंबर HP71 3030 ने  अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए वहां बैठी एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के समय इस कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पैराफिट पर अपनी सास के साथ बैठी 42 वर्षीय महिला, जिनकी पहचान बाला देवी के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के गहरे सदमे और मामूली चोटों के कारण मृतका की सास भी मौके पर ही अचेत हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
हादसे के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और यह पता लगाने के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए हैं कि कहीं वे नशे की हालत में तो नहीं थे। 

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना शाम करीब चार बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम को राहत और जांच कार्य के लिए मौके पर रवाना किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि घटनास्थल से प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार होते ही नियमानुसार मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow