अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई तीन ट्रैक्टर जब्त, 17 हजार वसूला जुर्माना

पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद है जो कि दिन-रात नदी-नालों का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद है और खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई

Dec 5, 2024 - 20:44
 0  29
अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई तीन ट्रैक्टर जब्त, 17 हजार वसूला जुर्माना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     05-12-2024

जिला सिरमौर के उप मंडल पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद है जो कि दिन-रात नदी-नालों का सीना छलनी करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद है और खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

अब एक बार फिर वन विभागीय टीमों ने तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा और उनसे 58,080 रुपये का जुर्माना वसूला।पांवटा साहिब क्षेत्र की यमुना नदी माजरी बीट में विभाग ने दबिश दी। यहाँ एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन करते पकड़ा और उसके संचालक से 17,000 रुपये जुर्माना वसूला।

इसके अलावा एक अन्य मामले में वन विभाग की टीम ने गिरि नदी पुरूवाला बीट में छापेमारी की। यहाँ विभाग की टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और संचालकों को 41,080 रुपये जुर्माना लगाया। विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग का कहना है कि खनन माफिया को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow