बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करें विभाग , बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बोले , डीसी
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां ज़िला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ज़िला स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति समीक्षा की गई तथा बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल कल्याण व उनके संरक्षण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित बनाए ताकि पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां ज़िला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ज़िला स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की प्रगति समीक्षा की गई तथा बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल कल्याण व उनके संरक्षण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर व प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित बनाए ताकि पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत ज़िला में अब तक 324 पात्र बेसहारा बच्चों को लाभ मिल रहा है।
What's Your Reaction?


