केएनएच में इलाज भी हुआ महंगा , कांग्रेस सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य पर लगाया टैक्स : संदीपनी भारद्वाज
भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में यूजर चार्जेज लागू करने के फैसले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर गरीब, महिलाओं और बच्चों पर आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा सरकारी सहारा माना जाता है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 24-04-2026
भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में यूजर चार्जेज लागू करने के फैसले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर गरीब, महिलाओं और बच्चों पर आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल को महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे बड़ा सरकारी सहारा माना जाता है, वहां अब रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच और इलाज तक हर सेवा के लिए शुल्क वसूला जाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। “कांग्रेस सरकार ने सरकारी अस्पताल को भी पेमेंट सेंटर में बदल दिया है। अब गरीब इलाज करवाएं या फीस भरे?
What's Your Reaction?


