कालाअंब में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नाहन-कालाअंब मार्ग पर एक टिपर ने स्कूटी नम्बर HP 18-C 7945 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान नैंसी तोमर उम्र 27 वर्ष पुत्री गंभीर सिंह के रूप में हुई है। 

Apr 24, 2026 - 18:14
 0  10
कालाअंब में टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-04-2026
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे नाहन-कालाअंब मार्ग पर एक टिपर ने स्कूटी नम्बर HP 18-C 7945 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान नैंसी तोमर उम्र 27 वर्ष पुत्री गंभीर सिंह के रूप में हुई है। 
बताया जा रहा है कि नैंसी मूल रूप से मध्य प्रदेश (MP) की रहने वाली थी , लेकिन वर्तमान में उनका परिवार कालाअंब के मैनथापल क्षेत्र में रह रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  स्कूटी और टिप्पर दोनों वाहन नाहन से कालाअंब की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। 
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटा लिए हैं और टिप्पर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow