यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 24-04-2026
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना - प्रदर्शन को “सिर्फ राजनीतिक स्टंट करार दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है और महिला आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा केंद्र में सत्ता में थी , तब महिलाओं के लिए ठोस कदम उठाने में वह पूरी तरह विफल रही।
सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह जनता के मुद्दों पर गंभीरता से काम करें , न कि केवल दिखावे की राजनीति करे। इस बीच भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर उनकी मांग पूरी तरह जायज है और प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर असफल रही है। भाजपा का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिला आरक्षण बिल के पास न होने को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पलटवार किया है और भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा एक ऐसी पार्टी बन गई है जिसके हाथी के दांत खाने के ओर के और है।
महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पास हो गया था और कांग्रेस ने उसको पूरा समर्थन दिया था। सोनिया गांधी ने राज्यसभा से पास करवा कर दिया था तो फिर यह किस बात का धरना और प्रदर्शन कर रहे है। धरना प्रदर्शन यह बताता है कि यह महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं करना चाहता है।महिला आरक्षण बिल 2023 में कांग्रेस ने नहीं लाया था। भाजपा की सरकार थी और 33% महिला आरक्षण बिल पास हुआ था तो उसे लागू क्यों नहीं किया गया और अब बीजेपी कह रहे की डीलिमिटेशन और सीटें बढ़ाने के बाद ही इसे लागू करेंगे। अब भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है बीजेपी हिमाचल प्रदेश में हिमाचल विरोधी है हिमाचल में जब आपदा आई तब धरना नहीं दिया जब आरडीजी बंद हुई उस समय भी धरना नहीं दिया और जो 1500 करोड़ प्रधानमंत्री ने देने की घोषणा थी उसको लाने के लिए धरना प्रदर्शन नहीं किया।
अब केवल लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के धरना प्रदर्शन कर रही है और अपनी राजनीतिक रोटियां सीखने का काम कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर की गई एफआईआर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इस से डरने वाली नहीं है और सब खड़गे के साथ खड़े है। वही कमला नेहरू हॉस्पिटल से गायनी वार्ड अलग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अच्छा इलाज मिले इसलिए आइजीएमसी अस्पताल में उसे शिफ्ट किया गया है। महिलाओं को आईजीएमसी अस्पताल में अच्छी इलाज मिलेगा ऐसे में इस तरह का आंदोलन करना सही नहीं है।