सिरमौर के पंजीकृत BOCW श्रमिक जल्द कराएं ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण, तभी बनेगा डिजिटल लेबर कार्ड
श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय, सिरमौर (नाहन) ने जिले के सभी भवन एवं अन्य निर्माण कार्य (BOCW) से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों से जल्द से जल्द ई-श्रम (e-Shram) पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 31 जुलाई, 2026 :
श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय, सिरमौर (नाहन) ने जिले के सभी भवन एवं अन्य निर्माण कार्य (BOCW) से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों से जल्द से जल्द ई-श्रम (e-Shram) पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही श्रमिकों का डिजिटल लेबर कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रमिक स्वयं ई-श्रम पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) / लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
पंजीकरण पूरा होने के बाद श्रमिकों को प्राप्त ई-श्रम कार्ड, ई-श्रम आईडी अथवा यूएएन (UAN) नंबर श्रम कल्याण कार्यालय, सिरमौर (पुराना डीआरडीए भवन, डीसी कार्यालय के समीप, नाहन) में स्वयं जाकर जमा करवाना होगा। इसके अलावा यह जानकारी दूरभाष 01702-292032 पर भी दर्ज करवाई जा सकती है।
विभाग ने बताया कि ई-श्रम पंजीकरण की जानकारी मिलने के बाद ही संबंधित श्रमिक का डिजिटल लेबर कार्ड जारी किया जाएगा। भविष्य में इसी डिजिटल कार्ड के माध्यम से विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।
श्रम कल्याण कार्यालय ने जिले के सभी पंजीकृत BOCW श्रमिकों से बिना किसी देरी के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा अपनी यूएएन संख्या कार्यालय में उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि डिजिटल लेबर कार्ड बनाने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
What's Your Reaction?

